समाचार
जिला जनसंपर्क कार्यालय
रायपुर
रायपुर 01 जून 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्री ईश्वर साहू की बेटी लीलीमा का भविष्य अब सुरक्षित है, क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन की योजना नोनी सुरक्षा योजना के तहत उनकी बेटी का बीमा किया गया है।
श्री साहू एवं उनका परिवार आरंग विकासखण्ड के ग्राम बनरसी में निवारत हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की चिंता रहती थी। इसी बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें इस योजना के बारे में पता चला और आपनी बेटी के नाम से बीमा कराया। अब उनकी बेटी विद्यालय में पढ़ाई और उज्जवल भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित है। इस योजना से उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ यह विश्वास भी मिला है कि उनकी बेटी आगे चलकर अपनी शिक्षा पूरी करेगी और अपने सपने को साकार करेगी।
उल्लेखनीय है कि नोनी सुरक्षा योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार तथा भ्रूण हत्या रोकने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है| इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बेटियों के नाम पर राज्य सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से 5 वर्षों तक हर साल ₹5,000 जमा करती है|
