प्रे.वि.क्र./02/06/2026-27 दिनांक :- 04.06.2026
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के आर्थिक विकास, व्यापार संवर्धन तथा उद्योगों के हित में उनके योगदान की सराहना की। प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ व्यापार, उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
श्री ओपी चौधरी ने सभी व्यापारिक एवं औद्योगिक गठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार व्यापार एवं उद्योग के विकास, रोजगार सृजन तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग के सहयोग को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
इस अवसर पर CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी अमर पारवानी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, शंकर बजाज, दीपक विधानी, मोहन वल्र्यानी, जयराम कुकरेजा, महेष खिलोसिया, निलेष मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी, राकेष अग्रवाल, रतनदीप सिंह, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, सुरेष वासवानी, सर्वेष दौलतानी, तजिन्द्रर सिंह सैनी एवं रोहित पटेल सहित व्यापार एवं उद्योग जगत के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000
