रायपुर, शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने कहा है कि विश्व के हिंदू धर्मवालबीयो के आस्था के केंद्र एवं हिंदूओ के लंबी लड़ाई के बाद न्यायालय के आदेश पर हिंदुओं के पैसे से भगवान श्री रामचंद्र जी का अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना जो कि पूरे विश्व के हिंदुओं के आस्था एवं विश्वास का केंद्र है ।इस राम मंदिर निर्माण हेतु विश्व भर के हिंदुओं ने अपने प्राणों की आहुतियां दी ।सैकड़ो लड़ाइयां लड़ी जिसके कारण आज यह अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर बन सका। किंतु आज देखने और सुनने में यह आ रहा है कि अयोध्या के भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर में चढ़ावा की, दान सामग्रियों, दान राशियों की चोरी हो रही है मंदिर के जमीनों का हेर फेर हो रहा है। जो की एक गंभीर के कृत्य है। क्या विश्व भर के हिंदुओं ने यही सब दिन देखने के लिए राम मंदिर की लड़ाई लड़ी थी। आज इस कृत के कारण विश्व भर के हिंदुओं के अंदर आक्रोश है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के आदेश पर पूरे देश भर एवं अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म स्थान की मुक्ति की लड़ाई हेतु शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपने जान की बाजी लगाकर आंदोलन किया था। लड़ाईया लड़ी थी। लाठी गोली खाई थी। और आज भी शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना देशभर में हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रही है। और देश और देशवासियों को अन्याय ,अत्याचार, शोषण ,भ्रष्टाचार ,दमन से बचाने हेतु संघर्ष कर रही है। शिवसेना देश एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है कि विश्व भर के हिंदुओं के आस्था और विश्वास के केंद्र भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या में दान के पैसे, दान सामग्रीयो ,जमीनों के हो हेर फेर, गबन की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों को कड़ा दंड दिलवाने की कृपा करेंगे। जिससे विश्व भर के हिंदुओं की आस्था भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या के प्रति कम ना हो । और भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर अयोध्या की कीर्ति पूरे विश्व भर में कायम रहे।
