🌟🙏🙏💐💐🌟🌷
धरसीवां के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन, आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने दिया सकारात्मक आश्वासन एवं साथ ही संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों द्वारा विकासखंड अधिकारी महोदय जी का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया
🙏🙏
धरसीवां, रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन,ब्लॉक धरसीवां के पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवां से सौजन्य मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
एवं इसके साथ ही श्री अमित तिवारी जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में इस साल शिविर का आयोजन किया गया जो कि अभी भी जारी है जिसमें जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका के संधारण एवं अन्य शिक्षकीय कार्यों का निष्पादन किया जा सके
इसके लिए संगठन एवं सभी शिक्षक साथियों नेउनका आभार व्यक्त किय
इससे धरसीवा विकासखंड के हजारों शिक्षकों का कार्य बहुत ही आसानी से हो गया
फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को फॉर्म-16 को संकुल समन्वयकों के माध्यम से सभी शिक्षकों को उपलब्ध कराने, शिक्षक आईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराने तथा जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षकों को अर्जित अवकाश नियमानुसार सुविधाएं एवं VSK app मैं हो रही तकनीकी दिक्कत के निराकरण संबंधी मांगें प्रमुखता से रखीं
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित तिवारी जी एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारीश्री प्रदीप शर्मा जी ने सभी मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा यथासंभव शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने
शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों पर सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सकारात्मक दृष्टिकोण, सहज व्यवहार एवं शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की संगठन का मानना है कि प्रशासन और शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद से शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, शिवपूजन सिंह जिला मीडिया प्रभारी , ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांत कन्नौजे विनय कुमार बंजारे जिला उपाध्यक्ष,ब्लॉक सचिव तोरण दास रात्रे, सुरेश मिरझा संयोजक, केवल राम साहू कोषाध्यक्ष, तिलक राम ध्रुव, भुवनेश्वर ध्रुव, लोमस कुमार साहू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्शि क्षक फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु विभाग द्वारा शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा भी पूरी तरह सहयोग प्रदान करने की बात कही गई, जिससे शिक्षकों को अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
