छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर संघ के तत्वावधान में प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर 4 सूत्रीय मांग को लेकर 13 जुलाई को नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन करेंगे। लामबंद कर्मचारी 13 जुलाई को ही धरना प्रदर्शन के बाद परिवार के साथ विधानसभा घेराव कर अपनी लंबित मांगों के संबंध में शासन का ध्यान आकर्षित कराने जुटेंगे।
प्रदेशभर के 17 हजार सहकारी समिति कर्मचारी और धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर 13 जुलाई को नवा
रायपुर के तूता धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे। इनकी प्रमुख मांगों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में धान परिदान के बाद हुई संपूर्ण सूखत मान्य कर राशि समितियों को देते हुए 2024-25 में शून्य शार्टेज प्रोत्साहन राशि का प्रावधान करने की मांग।
प्रदेश के धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटरों को 6 माह के स्थान पर 12 माह का वेतन प्रदान करते हुए नियमितीकरण किए जाएं। इसी तरह प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतनमान देने प्रति वर्ष प्रत्येक समितियों को 3-3 लाख रुपए प्रबंधकीय अनुदान राशि मध्यप्रदेश सरकार की भांति देने की मांग।
