Raipur. रायपुर। 7/7/2026
छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला और कोल लेवी मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में EOW की टीम ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी व्यक्ति से पूछताछ की
है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए बुलाया गया व्यक्ति रामगोपाल अग्रवाल का रक्त संबंधी भी है। जानकारी के अनुसार, EOW कार्यालय में सुबह से ही उससे पूछताछ चल रही थी। हालांकि दिनभर चली पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी की कोई सूचना सामने नहीं आई है। जांच एजेंसी उससे घोटालों से जुड़े विभिन्न पहलुओं, आर्थिक लेन-देन और अन्य जानकारियों को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। Also Read – कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा कई बड़े मामलों में आरोपी हैं रामगोपाल अग्रवाल रामगोपाल अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ के कई चर्चित मामलों में आरोप लगे हैं। इनमें करीब 3 हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले, 450 करोड़ रुपए के कोल लेवी वसूली मामले और 127 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले की जांच प्रमुख है। जांच एजेंसियां इन मामलों में आर्थिक लेन-देन, लाभार्थियों और कथित नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। इसी सिलसिले में रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। Also Read – मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की बैठक, CM साय ने तैयार की सदन की रणनीति तीन साल से हैं जांच एजेंसियों की नजर में बताया जाता है कि रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं हैं। जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद उनके देश और विदेश में होने की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। इस मामले में कांग्रेस संगठन से जुड़े कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क और आर्थिक कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं। कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक रहे प्रभावशाली पद
