कांग्रेसी मंत्री के परिजन अटल आवास तोड़कर स्मार्ट सिटी और निगम के पैसे से आलीशान भवन बनाकर कब्जे करते रहे। तब किसी विधायक ने आवास न लेने का पत्र नहीं लिखा। जब इनके तात्कालिक मुखिया भूपेश बघेल प्रदेश के 18 लाख गरीबों का प्रधानमंत्री आवास देने से इनकार कर दिए, उनके वरिष्ठ साथी टी एस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया। तब यही कांग्रेसी विधायक और पूर्व मंत्री आलीशान बंगलो में रहते रहे परंतु इस्तीफा नहीं दिया। आज सिर्फ राजनीतिक चेहरे चमकाने के लिए इस्तीफा देने का दिखावा कर रहे हैं – दाऊ अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़
