रायपुर। डॉ मंजीत सिंह, आशुतोष अग्रवाल और उनकी टीम के द्वारा वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले हर 2-3 माह में अलग-अलग थीम पर गायन समारोह का आयोजन करते आया है। इसी क्रम में मायाराम सुरजन (लोकायन) हॉल रायपुर में 12 जुलाई, रविवार को (सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक) “बारिश” की थीम पर “मोहब्बत बरसा देना तुम, सावन आया है” संगीतमई गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से गायक और गायिकाओं ने अपना गीत प्रस्तुत कर अपने आवाज़ का जलवा बिखेरा। “बारिश” की थीम पर बॉलीवुड के पुराने और नए फिल्मी गीतों की श्रृंखला पेश की गयी। सभी कलाकारों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और दर्शकों के लिए शाम की चाय का इंतजाम रहा l सभी कलाकारों को अंत में स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ मंजीत सिंह, आशुतोष अग्रवाल, राजू अग्रवाल(एंकरिंग) और उनकी टीम द्वारा किया गया l कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीत गाये गए.

इन कलाकारों ने अपने गीत प्रस्तुत किये – रायपुर से डॉ. मनजीत सिंह (समिति प्रमुख), सुनील जैन, बबीता मिश्रा, डॉ. श्वेता पांडेय, पिंकी रूसिया, प्रमिला गजभिये, रानू गजभिये, साधना उपाध्याय, सोनिया जी, स्वीटी शर्मा, वंदना तिवारी, वर्षा खेरडेकर, वर्षा मनहर, वीणा मिश्रा, अभिषेक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉ. सुनील शुक्ला, मुकेश सोनी, नरेश जायसवाल, नीरज पांडेय, पवन मिश्रा, संतोष कुमार बिसेन, शिव सिंह ठाकुर, विनोद शर्मा, विनोद कुमार वाल्मीकि बिलासपुर से अनीता तिर्की, सोनिया सोनी, अरविंद कोन्हेर, बबलू शर्मा, संजय पांडेय, राजू अग्रवाल(ऐंकरिंग), बालोद से लोकेश कुमार साहू, मनीष कुमार साहू कोरबा से नरेश सारथी, संजय तिवारी, राजनांदगांव से योगराज साहू, बलौदाबाजार से स्वाति दुबे, आशुतोष अग्रवाल ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी.
