14 जुलाई को होली हार्ट्स स्कूल में भारतीय संस्कृति और कला की समृद्ध विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से SPIC MACAY कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत की विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कला विधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके संरक्षण और सम्मान की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना श्रीमती उषा रानी वैश्य एवं उनकी टीम ने अपनी मनमोहक और गरिमामयी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मृदंग की मधुर थाप पर उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और सभी ने उनकी कला की सराहना की।
होली हार्ट्स स्कूल सदैव अपने विद्यार्थियों को इस प्रकार के ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो सकें।
