
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यातायात और परिवहन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करते हुए प्रदेश के पहले इनोवेटिव राइड और कैब शेयरिंग प्लेटफॉर्म UNTO- शेयर योर जर्नी को रायपुर के प्रतिष्ठित होटल सयाजी में आयोजित एक भव्य समारोह में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस अनूठे स्मार्ट मोबिलिटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत तीन युवा उद्यमियों रश्मि रंजन चालान , जगन्नाथ कुम्हार और राधाकांत दर्जी द्वारा की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों की यात्रा को बेहद सस्ता, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।
उक्त आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि श्री गुरु खुशवंत साहेब -कैबिनेट मंत्री एवं विधायक – आरंग और श्री गौरीशंकर अग्रवाल ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छग
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुरंदर मिश्रा ,विधायक रायपुर उत्तर,श्री मोतीलाल साहू ,विधायक रायपुर ग्रामीण,श्री अनुज शर्मा जी विधायक धरसींवा साथ ही श्री जय ढोलकिया जी विधायक ,नुआपाड़ा, ओडिशा, मुख्य रूप से उपस्थित हुए । उन्होंने UNTO ऐप की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया और इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
लॉन्चिंग इवेंट के दौरान तीनों फाउंडर्स ने संयुक्त रूप से बताया कि UNTO पारंपरिक कैब ऐप्स से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान करेगा बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी की बड़ी समस्या को भी हमेशा के लिए दूर करेगा।
इस प्लेटफॉर्म के जरिए यात्री अपनी यात्रा लागत में 75 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं क्योंकि ऐप में मौजूद राइड स्प्लिट सुविधा के माध्यम से वे अपना किराया अन्य सह-यात्रियों के साथ साझा कर सकेंगे। एक ही प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को बाइक, ऑटो, कैब, प्रीमियम और लग्जरी कारों के विकल्प मिलेंगे और उन्हें अपनी पसंद का ड्राइवर तथा राइड चुनने की पूरी आजादी होगी। इसके साथ ही कोई भी सामान्य ग्राहक आसान रजिस्ट्रेशन के बाद स्वयं भी राइडर बनकर इस ऐप के जरिए अतिरिक्त कमाई शुरू कर सकता है। ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए UNTO एक अनोखा सब्सक्रिप्शन मॉडल लेकर आया है जिसके तहत बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों की तरह अब ड्राइवरों को अपनी कमाई का हिस्सा कमिशन के रूप में नहीं देना होगा बल्कि वे अपना किराया स्वयं तय कर सकेंगे और अपनी राइड पहले से शेड्यूल कर सकेंगे।
यह प्लेटफॉर्म परिवहन की कई गंभीर समस्याओं का खात्मा करेगा जिसमें सबसे प्रमुख बिलासपुर, रायगढ़ या अन्य शहरों से रायपुर आकर खाली लौटने वाली गाड़ियों की समस्या है क्योंकि अब ड्राइवर अपनी वापसी की यात्रा पहले से ऐप पर शेड्यूल कर सकेंगे और उसी रूट के यात्री उन्हें एडवांस बुक कर सकेंगे। इससे ड्राइवरों की एक्स्ट्रा इनकम होगी और यात्रियों का खर्च आधा हो जाएगा। इसके अलावा अब तक यात्रा और कैब शेयरिंग के लिए लोग जिन असुरक्षित और असंगठित ऐप ग्रुप्स पर निर्भर थे, UNTO ने सुरक्षित शेड्यूलिंग, चैट और बुकिंग को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर उस पूरी व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल और सुरक्षित कर दिया है। कारपूलिंग और राइड शेयरिंग को बढ़ावा देकर यह प्लेटफॉर्म सड़कों पर ट्रैफिक, प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा तथा ईंधन की बचत से सस्टेनेबल मोबिलिटी को नई दिशा देगा। इस भव्य लॉन्चिंग समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, टेक एक्सपर्ट्स और मीडियाकर्मी मौजूद रहे जिन्होंने इस स्वदेशी स्टार्टअप की सराहना की।
