अग्रसेन महाविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग और आई.एल.एस. (ILS) हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कल, दिनांक 1 अगस्त दिन शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर महाविद्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और कंसल्टेंट फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विकाश द्विवेदी मौजूद रहेंगे।
शिविर के दौरान मरीजों के लिए न्यूरोथेरेपी टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट,बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच,बॉडी मास इंडेक्स (BMI),ब्लड शुगर की जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की जाएगी।
महाविद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। स्वास्थ्य शिविर से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए सीधे अग्रसेन महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
