रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर मे 11/05/2023 को मदरसा बोर्ड के 21वे स्थापना दिवस समारोह आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री प्रेम साय, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष, कार्यक्रम के आयोजक व छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, निर्मल कोसरे, भिलाई चरोदा के महापौर सुरेंद्र शर्मा,
छत्तीसगढ़ संस्कृति विधामंडलम के अध्यक्ष, मदरसा बोर्ड सदस्य एवं छत्तीसगढ़ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आसिफ खान, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष असलम खान, आप सभी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के 21वे स्थापना समारोह के दौरान उपस्थित रहे, साथ ही सभी समुदाय एवं संप्रदाय के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे, उक्त कार्यक्रम के दौरान सर्व धर्म गुरुओं का सम्मान तथा छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा 2022 की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, बेहतरीन मदरसा मुदर्रिस सम्मान, मदरसा को बेहतर तरीके से चलाने वाले महत्व मोहतमिम सम्मान, समाज की तरक्की में खुसूसी खिदमत करने वाले को सम्मान, मदरसा बोर्ड की परीक्षा एवं कार्यों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले को सम्मानित किया गया,
साथ ही मंच पर उपस्थित तमाम अतिथियों को भी छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की ओर से शॉल एवं श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गान एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा एवं दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों की, सभी समाज एवं सभी वर्ग के लोगों की पार्टी है, और यह देश में अमन का ध्वज लेकर के एकजुट होकर के समरसता से आगे बढ़ने वाली पार्टी है, इस पार्टी में जाति व धर्म वाद का कोई स्थान नहीं है, हम भले ही अलग-अलग धर्म जाति व संप्रदाय के लोग हैं, परंतु हम सभी भारत माता के ही संतान हैं, और हमारा धर्म उद्देश्य राष्ट्र की अखंडता है, तो चलिए देखते हैं किसने क्या कुछ कहा
