

कैट.सी.जी. चैप्टर.प्रे.वि.क्र./05/08/2026-27 दिनांकः- 08.08.2026
“हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” के संदेश से देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर
युवा CAIT द्वारा “हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा” अभियान के तहत आज भव्य “तिरंगा बाइक रैली” का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि रैली का उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना था।
तिरंगा बाइक रैली को देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा – हर दुकान तिरंगा’ अभियान के माध्यम से हमें राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। व्यापारियों और युवाओं की इस तरह की सहभागिता देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना चाहिए।
युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने बताया कि तिरंगा बाइक रैली मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। रैली में शामिल युवा व्यापारी हाथों में तिरंगा लेकर एवं बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़े। रैली के दौरान रायपुर शहर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
रैली का रायपुर प्लायवुड एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात हार्डवेयर, पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसिएशन द्वारा रैली में शामिल सभी साथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
युवा CAIT के पदाधिकारियों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, युवा साथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के माध्यम से युवाओं में देश के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर कैट पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः – अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, युवा टीम के साथीगण एवं व्यापारिक संगठनों के पदघिकारीगण।
धन्यवाद !
Ratan
रतनदीप सिंह
युवा प्रदेश महामंत्री
मो. 9109201000
