

रायपुर। मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के एयर कंडीशनर उत्पादों के लिए हिरोबा एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ रायपुर में हुआ। देवेंद्र नगर स्थित सिटी सेंटर मॉल के पीछे पुलिस स्टेशन रोड पर श्री वरुण सेल्स द्वारा शुरू किए गए इस नए शोरूम का उद्घाटन मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के एयर कंडीशनिंग डिवीजन के उपाध्यक्ष एवं बिजनेस ऑपरेशंस प्रमुख नीरज गुप्ता ने किया।
वरुण सेल्स के ओमप्रकाश लाहोटी एवं प्रदीप लाहोटी ने बताया कि शोरूम में मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के स्प्लिट एयर कंडीशनर, डक्टेबल एयर कंडीशनर, सिटी मल्टी वीआरएफ सिस्टम और कैसेट एयर कंडीशनर सहित एयर कंडीशनिंग उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को यहां अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त एयर कंडीशनिंग समाधान चुनने के लिए उत्पादों की जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही, बिक्री से संबंधित सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक के इस एक्सक्लूसिव शोरूम के शुरू होने से रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को कंपनी के उत्पादों तक बेहतर एवं आसान पहुंच मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे क्षेत्र में कंपनी की बाजार उपस्थिति और ग्राहक सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
