



माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर रायपुर को सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार
18 अगस्त 2026, मंगलवार: माहेश्वरी महिला समिति की प्रथम प्रादेशिक बैठक “दिशा – एक नया संकल्प का आयोजन धमतरी जिला के आतिथ्य में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश भर से आई महिला कार्यकर्ताओं की एकता और आत्मीयता ने सभी का मन मोह लिया।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वर्णिम कार्यकर्ता समिति के प्रश्नोत्तर सत्र में सभी ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी का सरल एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मंडाला आर्ट – नेम प्लेट निर्माण प्रतियोगिता रही, जिसमें 55 से अधिक शानदार प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। साथ ही लोक गीत एवं झूला गीत प्रतियोगिता* का आयोजन कर धमतरी जिला ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस बैठक में माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर, रायपुर के सदस्यों ने सर्वाधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष रूपा मुंदड़ा,सचिव नंदा भट्टर,कोषाध्यक्ष उर्मिला टावरी एवं संगठन मंत्री श्रीमती श्रद्धा राठी के अथक प्रयासों से कार्यकारिणी बैठक सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
धमतरी जिला की पूरी टीम को सफल एवं सुंदर आयोजन के लिए प्रदेश कार्यकारिणी ने हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई ज्ञापित की।
डॉ. नीना राठी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
माहेश्वरी महिला समिति, छत्तीसगढ़
