



छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने ”ट्रैफिक हैकाथॉन-2026” की समीक्षा बैठक में दिए व्यावहारिक सुझाव,
अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा- ”व्यापारी वर्ग सुगम यातायात के लिए पुलिस प्रशासन के साथ, शहर के बाहर ट्रांसपोर्ट स्थानांतरित होने से आधी ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान”
आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित ”ट्रैफिक हैकाथॉन-2026” के अंतर्गत सी-4, पुलिस कंट्रोल रूम, सिविल लाइन्स, रायपुर में एक महत्वपूर्ण परामर्श समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल एवं विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन और यातायात अधिकारियों के समक्ष चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने शहर के मुख्य बाजारों, थोक मंडियों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव रखे। बैठक में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ”शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए कड़े और व्यावहारिक कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को शहर के बाहर पूर्ण रूप से स्थानांतरित कर दिया जाए, तो शहर की आधी ट्रैफिक समस्या का समाधान अपने आप हो जाएगा। इसके साथ ही मुख्य बाजारों में मल्टी-लेवल पार्किंग का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए और नो-पार्किंग जोन का स्पष्ट चिह्नांकन होना चाहिए।”
उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए व्यावहारिक समय तय करने का सुझाव दिया, जिससे आम जनता को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके। इसके साथ ही व्यस्त बाजारों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती बढ़ाने और एआई आधारित आधुनिक तकनीकों से ट्रैफिक नियंत्रण को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।
चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि सुगम और व्यवस्थित यातायात से शहर की छवि सुधरने के साथ-साथ व्यापार में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स पुलिस प्रशासन के इस नवाचार का पूर्ण समर्थन करता है और शहर के सभी व्यापारियों व प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करता है कि वे 17 सितंबर तक इस ”ट्रैफिक हैकाथॉन” में अपने नवाचारी विचार ऑनलाइन माध्यम से जरूर दर्ज कराएं।
बैठक में कमिश्नर संजीव शुक्ला ने चेम्बर द्वारा रखे गए सभी सुझावों को बेहद गंभीरता से लिया और उन पर त्वरित अमल करने का आश्वासन दिया और कहा कि सुगम और सुरक्षित यातायात शहर की जीवन रेखा है। ”ट्रैफिक हैकाथॉन-2026” का मुख्य उद्देश्य आम जनता और व्यापारिक जगत की व्यावहारिक समस्याओं को समझकर तकनीक व जन-भागीदारी से उनका स्थायी समाधान निकालना है। व्यापारिक संगठनों के सुझाव यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। पुलिस प्रशासन व्यापारियों और नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर ही हर कदम उठाएगा।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, सलाहकार-सरल मोदी, गुरजीत सिंह संधु, चंदर विधानी, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, टी.श्रीनिवास रेड्डी, दिलीप इसरानी, राजकुमार राठी, मनीष प्रजापति, अमरदास खट्टर,महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, तेज कुमार बजाज, जितेन्द्र शादीजा, मंत्री-भरत पमनानी, प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, ंजतिन नचरानी, आलोक शर्मा, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ अध्यक्ष दिलीप पंसारी, छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ महामंत्री कमल किशोर गोलछा, गुरूनानक मार्केट शारदा चैक व्यापारी संघ अध्यक्ष दर्शन निहाल, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय जादवानी, मालवीय रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष तरल मोदी, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ अध्यक्ष प्रेम पाहुजा, रविभवन व्यापारी संघ अध्यक्ष जय कुमार नानवानी, नानवानी, मर्चेंट एसोसियेशन अध्यक्ष सतीश कुमार जैन, रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसो. अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सदस्य-हरख मालू, अजय अग्रवाल सहित अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अजय भसीन
प्रदेश महामंत्री
मो.96301-63987
