



रायपुर/नई दिल्ली।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जांजगीर-चाँपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मीय भेंट कर रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर श्री देव को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस मौके पर श्रीमती जांगड़े ने श्री देव के उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की आश्वस्ति एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए माँ दन्तेश्वरी से प्रार्थना की है कि श्री देव शीघ्र पूर्ण स्वस्थ हों और वे पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ पुनः समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकें।
