



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ द्वारा मां महामाया मंदिर सत्संग भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित “लोकधरा गौरव सम्मान समारोह-2026” गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने वाले लोक कलाकारों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री विशेसर पटेल जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, तथा सुश्री मोना सेन जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त की गरिमामय उपस्थिति रही।
समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा लोक कलाकार, कलाकार मंडलियां तथा लोककला से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के उन लोक कलाकारों को “लोकधरा गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षों से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को अपनी कला के माध्यम से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मान प्राप्त करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके कला-साधना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने कहा कि “लोककला हमारी संस्कृति की आत्मा है और कलाकार उसका गौरव हैं। छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक परंपराओं और लोक कलाकारों से है। कलाकारों का सम्मान एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरुदास मानिकपुरी जी ने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रदेश के लोक कलाकारों को एकजुट कर उन्हें उचित सम्मान, पहचान एवं मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान हैं। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी, प्रदेश सचिव श्री हृदय अनंत जी , प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री बालचंद साहु जी, प्रदेश संयोजक श्री रज्जु मनचला जी, प्रदेश संरक्षक श्री सुरेश ठाकुर जी, सुश्री तुलिका निशा चौबे जी प्रदेश महामंत्री श्री तेजराम साहु जी प्रदेश महामंत्री,सह सचिव श्री भागवत कश्यप जी, सिद्धार्थ महाजन जी बस्तर संभाग प्रभारी जिला अध्यक्षों में श्री सोहन सिंन्हा जी रायपुर, श्री प्रमोद सेन जी कवर्धा, श्री सुरेन्द्र कोर्राम कोंडागांव, श्री मिनेष पाणीग्रही जगदलपुर, श्री नरेश रजक बालोद,श्री आशा कौशिक जी गौरेला पेंड्रा मरवाही, श्री मेघराज वर्मा जी बलौदा बाजार, श्री नरेश पंचोली सुरजपुर,श्री चेतन पड़वार सरगुजा, श्री रामजीत लकड़ा भगत बाबू मनेंद्रगढ़ चिरमिरी,श्री थिरमनदास महंत कोरबा,श्री सम्राट अशोक जी रायगढ़,श्री सुरजभान जी दंतेवाड़ा,श्री सदाराम साहु जी मुंगेली,श्री कृष्णा रात्रे जी जांजगीर-चांपा,श्री परमानंद कावडे कांकेर,कु.आरु साहू धमतरी, श्रीमती नमंती प्रजापति कोरिया,जिला सहित प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोक कलाकार उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कलाकारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मंचीय कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय भजन गायक श्री सुरेश ठाकुर जी के भजनों से प्रारंभ हुआ नवोदित पंडवानी गायिका कु.आराध्या साहू की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं आरु साहू के लोक वाद्य यंत्रों के साथ गायिकी में माहौल को चार चांद लगा दिए 52 नृत्य कलाकारों की “आदिवासी मांदरी नाचा मंडली”, गांधातापारा कोटपाड़, विकासखंड फरसगांव, जिला कोंडागांव द्वारा अतिथियों के स्वागत में विशेष सामूहिक प्रस्तुति भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री लखन नेताम,नूतन यादव,पुकेश मानिकपुरी, महेश पटेल, प्रकाश ध्रुव तुलेश साहू,मयंक यादव का रहा मंच संचालन श्री निरंजन साहू शिक्षक एवं श्री हृदय प्रकाश अनंत जी के द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ ने कहा कि “लोकधरा गौरव सम्मान समारोह” को प्रतिवर्ष आयोजित कर प्रदेश के लोक कलाकारों की कला-साधना को सम्मानित करने तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
