

तीजा-पोरा तिहार की खुशियों में शामिल हुईं डॉ. ममता साहू जी
मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग ,मान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी द्वारा आयोजित तीजा-पोरा राज्य स्तरीय तिहार कार्यक्रम में मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी,श्रीमती वीणा सिंह जी,मान मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी,मान मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी,मान मंत्री जी,महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी,आयोग-निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक पूजा अर्चना कर,झूले का आनंद लिया, मेंहदी लगवाई तथा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया,
यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा, नारी शक्ति और पारिवारिक भावनाओं का सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
