रविवार को गुजरात के सूरत मे अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के चुनाव संपन्न हुए।रायपुर के नारायण राठी कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए।ज्ञातव्य हो अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा पूरे भारत देश एवं नेपाल के माहेश्वरी समाज का सर्वोच्च संगठन है,जो प्रदेश,ज़िला एवं स्थानीय संगठन के शृंखलाबद्ध माध्यम से सेवा कार्य एवं विभिन्न समाजहित योजनाओं को संपादित करता है।
ऐसे मे रायपुर के नारायण राठी का कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचन रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के 2500 माहेश्वरी परिवारों के लिए गौरव की बात है।नारायण राठी इससे पहले स्थानीय,प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्ययलीन मंत्री के पद सम्भाल चुके है।उनके विगत सामाजिक कार्य,दूरदृष्टि एवं सेवाभाव की लगन देखते हुए ही उनको अर्थमंत्री पद पर भारी मतो से निर्वाचन का जनादेश मिला है।अपनी विजय को नारायण राठी ने संकल्पित सेवा की विजय बताया।पिछले दो माह से देश के सभी स्थानीय संगठनों तक दौरा कर समाज के प्रति अपनी रूपरेखा का ब्योरा दिया।उनकी सोच समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता,सादगी,सरल स्वभाव एवं सहज उपलब्धता पर चुनाव मे मुहर लगी।गृह नगर रायपुर पहुँचने पर 150 से ज़्यादा समाज बंधुओं
महिलायें,पुरुष एवं युवाओं ने उनका स्टेशन मे भव्य स्वागत किया।नारायण राठी ने आश्वस्त किया कि समाज ने जो ज़िम्मेदारी उनको सौपी है वे उसका पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे।सामाजिक योजनाओं जिसने महिलाओं की मदद,बच्चों की उच्च शिक्षा,समाज द्वारा व्यापार के लिए करमुक्त लोन जैसे संकल्पित प्रकल्पों के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी।उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।उल्लेखनीय है नारायण राठी माहेश्वरी सभा,रायपुर के सदस्य है।
