रायपुर, छत्तीसगढ़ | 22 सितंबर 2026:
कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर को पीएम श्री विद्यालयों में नवाचार संस्कृति एवं उद्यमिता के विकास (Developing Innovation Culture and Entrepreneurship – DICE) कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नया रायपुर के लिए मेंटर उच्च शिक्षा संस्थान (Mentor Higher Education Institution – HEI) के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy – DoSEL), इनोवेशन सेल तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education – AICTE) के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच नवाचार एवं उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।
मेंटरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा विद्यालय को पाँच प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनमें उद्यमशीलता कौशल का विकास; क्षेत्रीय भ्रमण एवं विचार सृजन; प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC), प्रोटोटाइप अथवा व्यवसाय मॉडल का विकास; उद्यमिता, स्टार्टअप सहायता पारिस्थितिकी तंत्र एवं बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights – IPR) से संबंधित सत्र; तथा डेमो डे/प्रदर्शनी के आयोजन के साथ-साथ नवाचार प्रतियोगिता के लिए नवीन विचारों को स्कूल इनोवेशन काउंसिल में प्रस्तुत करना शामिल है। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता के व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराना है। DICE कार्यक्रम का क्रियान्वयन सितंबर 2026 से दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
DICE गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नया रायपुर के प्रतिनिधियों के बीच एक चर्चा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
उपस्थित प्रतिनिधि:
कलिंगा विश्वविद्यालय की ओर से –
डॉ. विजयलक्ष्मी, निदेशक, IQAC; श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, रिसर्च असिस्टेंट, IQAC; श्री पीयूष श्रीवास्तव, इंटर्न, IQAC; तथा श्री एम.डी. ऐमन शफी, विद्यार्थी, बी.टेक. कंप्यूटर साइंस, 5वां सेमेस्टर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नया रायपुर की ओर से-
श्री पुष्पध्वज, प्रभारी प्राचार्य; श्री अरविंद श्रीवास, पी.जी.टी. (कंप्यूटर साइंस) ; श्री शैलेन्द्र कुमार गिरी, पी.जी.टी. (रसायन विज्ञान) तथा श्री रूपेश कुमार महोबे, टी.जी.टी. (कार्य शिक्षा) ने प्रतिनिधित्व किया।
प्रथम गतिविधि “उद्यमशीलता कौशल का विकास” का सफलतापूर्वक आयोजन 21–22 सितंबर 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, नया रायपुर में किया गया।
कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर, युवा विद्यार्थियों के बीच नवाचार, उद्यमिता, रचनात्मकता एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय पहलों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों एवं विद्यालयों के बीच सार्थक एवं प्रभावी सहयोग को मजबूत करने तथा युवा विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, अनुभव एवं अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
