_साहू समाज का धर्मांतरण _ रायपुर धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज का बड़ा ऐलान
गांव-गांव चलेगा परिवार संस्कार अभियान : डॉ. नीरेंद्र साहू
धर्मांतरण को लेकर सामाजिक स्तर पर जागरूकता अभियान
27 सितंबर को रायपुर में साहू समाज का वार्षिक सम्मेलन
सम्मेलन में धर्मांतरण और परिवार संस्कार अभियान पर होगी चर्चा
एंकर_ छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने बड़ा ऐलान किया है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा है कि धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर समाज चिंतित है और इसे रोकने के लिए अब गांव-गांव तक परिवार संस्कार अभियान चलाया जाएगा।
वीओ _ अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। अलग-अलग टोलियां बनाकर गांवों और परिवारों तक पहुंचने, लोगों से संवाद करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की योजना है। इसी मुद्दे पर 27 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में साहू समाज का प्रथम वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू, मोतीलाल साहू समेत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। ….सम्मेलन में परिवार संस्कार अभियान, सामाजिक जागरूकता और धर्मांतरण के मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
बाइट_ डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
फीड_ FTP से
