वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया था। उनके जनघोषणा पत्र में बहुत तरह के वादे थे, लेकिन पाँच वर्षों में उन्होंने वादे पूरे नहीं किए। बल्कि पूरे प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। आज भी उनके अनेक लोग जेल के अंदर हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से वे विश्वास खो चुके हैं। अब वे कुछ भी करें, जनता का विश्वास अर्जित नहीं कर पाएँगे।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
