रायपुर, 06 अक्टूबर 2026
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान से विशिष्ट पहचान बनाने वाले स्व. पत्रकार पंकज शर्मा की जयंती के अवसर पर आज उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह गरिमामय समारोह आज शाम 5 बजे से, पंकज गार्डन, खोखो पारा, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता माननीय सांसद, लोकसभा रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
– श्री राजेश मूणत, विधायक, रायपुर पश्चिम
– श्री सुनील सोनी, विधायक, रायपुर दक्षिण
– श्री मोतीलाल साहू, विधायक, रायपुर ग्रामीण
– श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक, रायपुर उत्तर
– श्री अनुज शर्मा, विधायक, धरसींवा एवं पद्मश्री*
– श्रीमती मीनल चौबे, महापौर, नगर पालिक निगम रायपुर
विशिष्ट अतिथि के रूप में
– श्री सूर्यकांत राठौर, सभापति, नगर पालिक निगम रायपुर
– श्री रमेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष, रायपुर भाजपा
– श्री अंबर अग्रवाल, अध्यक्ष, जोन क्र. 5 एवं पार्षद वार्ड नं. 42
इस समारोह का आयोजन प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़, प्रेस क्लब रायपुर, विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं शुभचिंतकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने सभी पत्रकार साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं नागरिकों से विनम्र आग्रह किया है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस स्मृति समारोह की शोभा बढ़ाएं और स्व. पंकज शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करें।
