
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के अलावा कुक्कुटपालन, मछलीपालन, बकरीपालन, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने पर दिया जो
अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/ संभागायुक्त श्री नरेेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज सरगुजा संभाग के कृषि एवं इससे जुड़े विभाग के जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 के कार्यक्रम निर्धारण के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि के अलावा कुक्कुटपालन, मछलीपालन, बकरीपालन, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने विभागीय अधिकारी समन्वित प्रयास करें। कमिशनर कार्यालय के सभाकक्ष में आयेाजित बैठक में सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर-रमानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर एवं सूरजपुर के कृषि, पशुधन विकास विभाग, उद्यानिकी मछली पालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने बैठक के दौरान खरीफ 2026 में प्राप्त क्षेत्राच्छादन एवं फसल विविधीकरण पर प्रस्तुतिकरण, सरगुजा संभाग में रबी पड़ती क्षेत्र में ’’अतिरिक्त क्षेत्राच्छादन प्राप्त करने निर्धारित कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों का दिए। बैठक में उन्होंने पी.एम. आशा अंतर्गत चयनित उपार्जन केन्द्रों के ’’केचमेंट’’ में फसलवार आवक की संभावना तथा इस हेतु जन जागरूकता लाने रणनीति तैयार करने को कहा। श्री दुग्गा ने खरीफ 2026 में वैकल्पिक माध्यमों नील हरित काई, हरी खाद से पोषण प्रबंधन हेतु जिलें में किये गये उत्पादन तथा क्षेत्राच्छादन पर संक्षिप्त विवरण की जानकारी ली। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना अंतर्गत निर्धारित संकेतकों की प्रगति, एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की स्थिति, ग्रीष्म धान क्षेत्र का रकबा शून्य करने तैयार कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। संभागायुक्त ने पायलट प्रोजेक्ट जिलों में एफएफएस के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रणाली लागू करने के अनुभव तथा इसे रबी 2026-27 से संपूर्ण राज्यों में लागू करने आवश्यक व्यवस्था पर प्रस्तुतिकरण, रबी 2026-27 में सामान्य उर्वरक अनुशंसा पर प्रस्तुतीकरण, विभिन्न केन्द्रीय तथा राज्य योजनाओं में व्यय की जिलेवार स्थिति तथा अपेक्षाए, कृषि आदान गुणवत्ता नियंत्रण के परिपेक्ष्य में जिलेवार कृत कार्यवाही पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल ऑयल सीड/आत्मनिर्भरता दलहन मिशन-जिलों की स्थिति समीक्षा की।
बैठक में ऑयल पॉम एवं अन्य फलदार पौध रोपण क्षेत्रों में इंटर क्रापिंग की संभावनाएं, धान आधारित फसल पद्धति में उद्यानिकी फसलों की संभावनाएं, विभिन्न केन्द्रीय तथा राज्य योजनाओं में व्यय की जिलेवार स्थिति तथा अपेक्षाएं, रबी 2026-27 हेतु बीज मांग, उपलब्धता तथा भंण्डारण पर प्रस्तुतीकरण, रबी 2026-27 से ’’साथी-2’’ के माध्यम से बीज वितरण पर प्रस्तुतीकरण, रबी 2026-27 हेतु उर्वरक मांग, उपलब्धता, भण्डारण तथा वितरण, पी.एम. आशा के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलों से अपेक्षायें, रबी पड़ती क्षेत्रों में संचित नमी के उपयोग से ’’क्षेत्र विस्तार’’ हेतु तकनीक व उपयुक्त फसलें, उर्वरकों/सूक्ष्म तत्वों के पर्णिम छिड़काव की अनुशंसित विधि तथा लाभ की जानकार ली।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने बैठक में पशुधन विकास विभाग की समीक्षा के दौरान एल.एस.डी. एवं पी पी.आर. टीकाकरण कार्य की प्रगति, कृत्रिम गर्भाधान एवं वत्सोत्पादन कार्य की प्रगति, गौधाम/गौशाला संचालन प्रगति, दुग्ध सहकारी समिति गठन एवं दुधारू पशु प्रदाय पायलट प्रोजेक्ट, स्थानीय निकाय द्वारा स्थापित ए.बी.सी. सेन्टर द्वारा संपादित कार्य तथा एस.पी.सी.ए. बैठक की स्थिति,मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट द्वारा संपादित कार्य, विभागीय व्यक्तिमूलक योजना अंतर्गत हितग्राही चयन, राज्य बजट 2026-27 अंतर्गत पशु चिकित्सालय/पशु औषधालय भवन निर्माण, वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत पशु चिकित्सालय/पशु औषधालय भवन निर्माण पर चर्चा की।
मछली पालन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने राज्य योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की प्रगति, किसान केडिट कार्ड की प्रगति, नेशनल फिशरमेन डिजिटल प्लेटफार्म पर पंजीयन, अमृत सरोवर का मछली पालन से अभिसरण एवं महिलाओं की भागीदारी, सरगुजा संभाग में झीगा पालन की प्रगति, तालाब व जलाशयों का पट्टा आबंटन मत्स्य पालन हेतु, फिशरीज इन्फ्रास्ट्राक्चर डेव्लप्मेंट फण्ड की प्रगति समीक्षा की।
