रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार 20 अक्टूबर को केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विन वैष्णव रावघाट-रायपुर व रायपुर-कुरूद मेमू को हरी झंडी दिखाने के साथ ही ताड़ोकी-रावघाट ब्राडगेज रेल लाईन और रायपुर में इलेक्ट्रिल रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास करेगें। ये सभी कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा के साथ ही सभी सासंद भी उपस्थित रहेगें। यह कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से कुरुद तक ट्रेन का किराया मात्र 20 रुपए तय किया गया है, जो सड़क मार्ग (बस) के मुकाबले करीब 40 रुपए सस्ता है। इसी तरह रावघाट रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे बस के मुकाबले लगभग 95 रुपए तक की बचत होगी। रेलवे टाइम टेबल के अनुसार यह ट्रेन रावघाट से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर ताड़ोकी, दल्लीराजहरा और दुर्ग होते हुए दोपहर 1:05 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में रायपुर से दोपहर के वक्त रवाना होकर दुर्ग और अन्य स्टेशनों से होते हुए अपनी आगे की यात्रा पूरी करेगी।
