आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की संकल्प शक्ति से हमारा छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास का नया अध्याय लिख रहा है। जहाँ कभी भय था, वहाँ अब विश्वास है, बच्चों के सपने हैं और परिवारों के बेहतर कल की उम्मीदें हैं।
यह बदलाव कोबरा, सीआरपीएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवानों के अदम्य साहस से साकार हुआ है। हमारे जवानों ने अपने परिवारों से दूर रहकर, कठिनतम परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाई, ताकि बस्तर के हर परिवार के जीवन में शांति और खुशहाली लौट सके।
बस्तर की हर मुस्कान में इन वीरों के त्याग, समर्पण और शहादत का अंश है। उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए हम शांत, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।
राष्ट्र इन वीर जवानों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा।
