CSIDC के अंतर्गत RAMP योजना के तहत रायपुर में एक्सपोर्ट ट्रेनिंग वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न, 35 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026।
छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) के अंतर्गत संचालित RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत MSME उद्यमियों को निर्यात संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से Export Procedures & Schemes for MSMEs विषय पर एक दिवसीय एक्सपोर्ट ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत भवन, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन PMC (Positive Mantra Consulting) कंसल्टेंसी के माध्यम से किया गया।
कार्यशाला में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से आए कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्यात व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, Import Export Code (IEC) पंजीकरण, निर्यात संबंधी दस्तावेज़, HS Code, उत्पादों की निर्यात तैयारी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच तथा निर्यात से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय MSME उद्यमियों, निर्माताओं, व्यापारियों एवं अन्य व्यवसाय संचालकों को वैश्विक बाजार की संभावनाओं से परिचित कराना और उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।
वर्कशॉप के दौरान कई प्रतिभागियों ने निर्यात व्यवसाय शुरू करने तथा अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुँचाने में रुचि व्यक्त की। ऐसे इच्छुक उद्यमियों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार आगे की प्रक्रिया एवं निर्यात संबंधी मार्गदर्शन के लिए संपर्क करने हेतु आमंत्रित किया गया।
इस पहल के अंतर्गत आगे भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं, ताकि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक MSME उद्यमियों को निर्यात के अवसरों, प्रक्रियाओं और उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी मिल सके।
संपर्क एवं अधिक जानकारी के लिए:
संपर्क व्यक्ति: सदफ अंजुम
मोबाइल नंबर: 7067479022
जारीकर्ता:
MSME Export Training Programme
RAMP Scheme – Chhattisgarh
