प्रत्येक महीना अंतिम रविवार का हम सभी लोगों को पूरे देशवासियों को इंतजार रहता है। हर महीने के अंतिम रविवार को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 140 करोड़ भारतवासियों के साथ में मन की बात के माध्यम से रूबरू होते हैं।
आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि आज मन की बात का 139वां एपिसोड हम सब लोग सुनें। बड़ा सौभाग्य का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी जी का पहली बार छत्तीसगढ़ शुभआगमन हुआ है और आज उनके साथ हम सब लोग अभनपुर के बूथ में प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुने हैं। मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री जी देश में जो लोगों के द्वारा प्रयास होते हैं, नए-नए नवाचार होते हैं, उनको देश के सामने रखते हैं, जिससे पूरे देशवासियों को प्रेरणा मिलती है और एक जिज्ञासा भी जगती है। समाज हित में और देशहित में कुछ करने का।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
