माहेश्वरी सभा रायपुर द्वारा रविवार कों डुन्डा कमल विहार मे स्थित माहेश्वरी भवन मे दीपावली मिलन एवं ठाकुर जी को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।भगवान को राजस्थान के प्रसिद्ध साँवरिया सेठ के रूप मे सजाया गया।फूलो की मनमोहक झांकी सजाई गई ।पहले भजन कर ठाकुर जी को रिझाया गया।पश्चात भगवान की महाआरती की गई ।समाज बंधुओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाओ दी,बाद प्रसादी के रूप मे स्नेहभोज के साथ समारोह समापन हुआ।माहेश्वरी फ़्रेंड्स सर्किल का आयोजन मे विशेष सहयोग रहा।माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश तापड़िया,सचिव आलोक बागड़ी ,माहेश्वरी महिला समिति,माहेश्वरी युवा मंडल,माहेश्वरी युवा मंडल (महिला समिती) ,गोपाल मंदिर ट्रस्ट,माहेश छात्रावास कार्यकारिणी सदस्य एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
उक्ताश्य की जानकारी मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी ।
