
रायपुर। माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर द्वारा पावन पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर महावीर गौशाला में गौपूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया। गौमाता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया तथा सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भक्तिमय वातावरण में पर्व मनाया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा नथानी, श्रीमती रमा मल, श्रीमती नंदा बट्टड़, श्रीमती कल्पना राठी, श्रीमती भावना मरदा, डॉ. शशि मोहता, श्रीमती शशि बंग, श्रीमती नीता लाकोटिया, श्रीमती श्वेता राठी, श्रीमती प्राची मोहता, श्रीमती सरिता मुंधड़ा, श्रीमती सुनीता लड्ढा एवं डॉ. नीना राठी उपस्थित रहीं।
डॉ. शशि मोहता
प्रचार-प्रसार प्रमुख, माहेश्वरी महिला समिति, रायपुर
