रायपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी को मनाए जाने वाले आंवला नवमी का पर्व श्री दूधाधारी मठ में बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आंवाला नवमी के महत्व को प्रतिपादित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद प्राप्त करने का अत्यंत महत्व है। इस दिन किया गया दान, पुण्य, पूजा-अर्चना सभी अक्षय होता है। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सनातन धर्म का परिपालन करना चाहिए

