जो आवाज उठाएगा उसके खिलाफ करवा देंगे पुलिश कारवाही।
कोंडागांव/रायपुर, कोंडागांव-प्रदेश को संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत् अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन स्तर को ऊपर उठाने के लिए विशेष अनुदान(पूंजीगत व आवर्ती) दिया जाता है इस राशि का उपयोग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाता है।जिला कोंडागांव एक आदिवासी बाहुल्य जिला है इसलिए यहाँ भी आदिवासी बच्चों में शिक्षा के उत्तरोतर विकास हेतु आवासीय विद्यालय,आश्रम व छात्रावास संचालित है जहाँ आदिवासी छात्र छात्राओं को स्वादिष्ट भोजन,पोषणयुक्त आहार,आरामदायक बिस्तर सामग्री,खेल सामग्री,दवाईयां,उच्च तकनीकी उपकरण जैसे अनेकों कार्य के लिए संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत् करोड़ों रुपये की राशि आवंटन प्राप्त होती है।वर्तमान में जिला कोंडागांव में पाँच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय,80 छात्रावास व 54 आश्रम संचालित है इतनी जगहों में से सिर्फ़ एक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामपुर की बात करें तो संपूर्ण आवासीय विद्यालय,आश्रम व छात्रावास की स्थिति का आंकलन किया जा सकता है।
ज्ञात हो,कि जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति की पदेन अध्यक्ष है फिर भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामपुर में अनियमितता, भ्रष्टाचार सहित आदिवासी बच्चों का दैहिक व मानसिक शोषण लगातार होने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त विद्यालय को वित्तीय वर्ष 2023-24में 11.09 क़रोड़,2024-25 में 1.89 करोड़ कुल राशि आवंटन 12.98 क़रोड़ मिला लेकिन न आदिवासी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है न साफ़ पेयजल मिल रहा है न दवाईयां मिल रही है न ही कोई प्रावधान अनुरूप को सुविधा मिल रही है।
बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, से वंचित रखा जाता है ,बच्चों ने पूर्व में लेटर के माध्यम से समाज प्रमुखों से अपनी समस्याओं और आवासीय विद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी प्रदान किया गया था , पत्र मे उन्होंने विद्यालय परिसर की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला था जिसके अंतर्गत उन्हें वहां , पीने के लिए साफ पानी नहीं मिलता था वे बाथरूम के नल का गंदा पानी पीने को मजबूर है। उनका बाथरूम की कभी सफाई नहीं किया जाता।
खाने पीने की समस्या से लेकर उनके खाने में कीड़े पाए जाने जानकारी बच्चों द्वारा प्रदान किया गया। खाने में एक्सपायरी सामानों उपयोग किया जाता हैं। जिससे बच्चे हमेशा बीमार रहते हैं।
छोटे छोटे कमरों में 4-5 लोगो को एक अधीक्षिका से बोलने पे उनकी बातों अनसुना किया जाता हैं, कई बार ये कहा जाता है कि तुम लोग आदिवासी हो ऐसे ही रहते हो बोल के दबाया जाता है ।
अधीक्षिका, हॉस्टल वार्डन हमे समय पर नहीं उठाती , क्योंकि वे स्वयं ही समय पर नहीं, जिससे हमारा प्रेयर लेट से होता हैं भी 1 घटा तक लेट से होता है ।
नए सत्र में हमे कोई भी नया ड्रेस नहीं दिया गया ना ही किताब दिया गया हमारे यह एक भी कंप्यूटर सिस्टम नहीं है ।
खेलने के लिए लिए मैदान नहीं है वही बिना तैयारी के हमे खेलो में भाग लेने को कहा जाता है ।
कुछ बोलने पर हॉस्टल वार्डन हमे उठक बैठक करती है उनका रवैया हमारे प्रति बड़ा ही कठोर है , कई टीचर हमें देखते है व डांटते है।
हाउस मास्टर द्वारा कोई टाइम पर ड्यूटी कार्य नहीं किया जाता।
बच्चों के द्वारा 09-08-2025 में लिखे लेटर से साफ पता चलता हैं कि एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव में आदिवासी बच्चों के साथ बड़ा ही दूर व्यवहार किया जाता है जो टीचर उनके हक की बात करते है उन्हे बेमतलब ही परेशान किया जाता है
मामले का खुलासा ही नहीं होता अगर वहां की एक महिला शिक्षिका अधीक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर जहर नहीं पीती,
सूत्रों से पता चला है कि ऐसे ही प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व में कई शिक्षिकाएं अपना ईस्तीफा देकर यहाँ से चले गए।
जिन्होंने मजबूती से बच्चों के लिए बात रखी उन्हें जिला कलेक्टर के नाम से डराया जाता है कहा जाता है प्रताड़ित किया जाता है।
आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव के अव्यवस्थाओं से साफ पता चलता है कि प्रशासनिक अधिकारी अपने जिम्मेदारी का गलत फायदा उठा रहे है । आदिवासी बच्चों के ,व क्षेत्र के विकाश में बाधक बने बैठे
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के आदेश अनुसार पुलिस टीम के द्वारा महिला शिक्षिका के साथ दुर्व्यव्यवहार कर उसे घसीटा गया मारा पिता गया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
रात में 10 बजे तक राजवीर यादव व अन्य लोगों, व्यक्ति का एकलव्य आवासीय विद्यालय शामपुर कोंडागांव में आना जाना रहता है रात में मेन गेट का दरवाजा खुला रहता हैं। इससे हॉस्टल में चल रहे संदिग्ध गतिविधियों का पता चलता है।
पूर्व वरिष्ठ पार्षद सगीर खान का सीधा सवाल प्राचार्य चन्द्र किरण तिवारी, रहते हुए भी बालिका हॉस्टल में राजवीर यादव को CCTV इंस्टालेशन की जिम्मेदारी किसने दिया।
राजवीर यादव जो कई वर्षों से 2024 से छात्रावास में आता जाता हैं जिसकी नियुक्ति वर्तमान में 8 अगस्त 2026 को बालक छात्रावास में नियुक्त किया गया है।
वह पहले से कैसे छात्रावास में आता जाता रहता है
अभी वर्तमान में किस आधार पर नियुक्ति हुआ है। उसकी जानकारी प्रदान करें।
पूर्व वरिष्ठ पार्षद सगीर खान का जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से तीखा सवाल चंद्र किरण तिवारी को वर्तमान में जिला कलेक्टर में अटैच किया गया है, इससे साफ तौर पर पता चलता है कि जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना क व अधीक्षिका के बीच साठगांठ का संबंध है दोनों एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों का हक उनके अधिकारों के राशि का बंदरबाट कर रही है।
ऐसे ही DMF जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा प्राप्त राशि जिसका उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोग के शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था , उनके रोजगार के लिए लिया जाता हैं। उसका उपयोग कुछ ठेकदारों व दलाल के साथ मिलकर आदिवासी विकास में बाधक बन रही है ।
