रायपुर।
विप्र व्यापारी बंधुओं के लिए एक आपसी परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार, 29 नवंबर 2026 को होटल किंग्सवे, रायपुर में किया गया। सम्मेलन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। यह सम्मेलन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विप्र समाज के व्यापारियों के बीच आपसी परिचय, सहयोग व मार्गदर्शन को बढ़ाना था, जिससे आपसी भाईचारे, विश्वास व संबंधों में मजबूती आए।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर उन व्यापारियों ने अपना अनुभव साझा किया, जो इस ग्रुप से जुड़ने के बाद आपस में व्यापार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप से जुड़ने के बाद उन्हें क्या-क्या लाभ मिला, उनकी क्या अपेक्षा है और आगे कैसे मार्गदर्शन और मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में 88 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इनमें *अजीत कुमार तिवारी (ड्रीम वेंचर्स पैथोलॉजी), संजीव कुमार मिश्रा (स्टील स्क्रैप), आशीष कुमार तिवारी (सॉफ्टवेयर AI), आलोक तिवारी (स्पोर्ट्स व जिम), उमेश मिश्रा (प्रॉपर्टी), जगदीश मिश्रा (वाटर ट्रीटमेंट), नीरज त्रिवेदी (CA), मुकेश शर्मा (सिविल कांट्रेक्टर), महेश दुबे (पेट्रोल पंप), अनूप तिवारी (टूर्स एंड ट्रैवल्स), कुलभूषण ज्वेलर्स, डॉ. नितिन दीक्षित, डॉ. अंकिता शुक्ला, प्रशांत तिवारी (संसर्ग मीडिया), गौरव शुक्ला (ऐश्वर्या मार्बल), रविंद्र मिश्रा (सोलर पैनल) सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में सीमा दुबे, प्रधान संपादक – हरितांजलि एक्सप्रेस भी उपस्थित रहीं। सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे एक-दूसरे को व्यापार में सहयोग देंगे और समाज को व्यापारिक रूप से और मजबूत बनाएंगे।
