बिलासपुर। जिले के पुराना बस स्टैंड के शराब दुकान के पास बड़ा हादसा होते टल गया है। गुरुवार को बस स्टैंड के पास चखना सेंटर में अचानक गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुई, पर कई वाहनों में आग लग गई। लोगों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया है। चखना सेंटर में घरेलू गैस सिलेंडर का बड़ी संख्या में उपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है बस स्टैंड के पास नाला निर्माण होने से डायवर्ट रूट के कारण शराब दुकान के सामने से ही वाहनों एवं लोगों का आना जाना हो रहा है।
