आज तूता में धरना प्रदर्शन एवं मुख्य मंत्री निवास घेराव के लिये निकले कर्मचारीयो को पुलिस प्रशासन ने बेरिकेट कर रोक लगा दिया उसके उपरांत कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन को लेने नही आया तत्त्पश्चात ज्ञापन को कर्मचारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन के सामने जला कर आक्रोश व्यक्त किया
अनियमित कर्मचारी सभा धरना को समर्थन देने आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने अनियमित कर्मचारियों की समस्या को अपनी सरकार की घोषणा पत्र में शामिल करने एवम सरकार बनने पर उनके अनुरूप कार्यवाही करने जी बात कही।
प्रदर्शन को समर्थन देने श्री नावा कुमार सारणिया, सांसद कोकराझाड़ असम समर्थन देने आए। उन्होंने अनियमित की समस्या को सांसद में उठाने की बात कही।
