रायपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एनएसयूआई जिला महासचिव अथर्व श्रीवास्तव और अन्य एनएसयूआई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर पुष्प माला, पहना कर बधाई दी है।
एनएसयूआई जिला महासचिव अथर्व श्रीवास्तव ने कहा कि हमें एक युवा और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष मिलने पर काफी हर्ष है और हम चुने गए नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और मार्गदर्शन पर एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।
बस्तर सांसद तथा प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर माना स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई ने जोरदार स्वागत कर अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्त्ता, एनएसयूआई के जिला महासचिव अथर्व श्रीवास्तव अन्य पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
