सेजेस पदाधिकारियों ने श्री देवेंद्र पटेल (एस. डी.एम. रायपुर) को ज्ञापन भी दिए।
कुछ दिवस पूर्व विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की घोषणा किया गया था। इस 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ सेजेस कर्मचारियों को भी मिले। इस प्रमुख मांग को लेकर स्वामी आत्मानंद संविदा संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्य व विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षक – शिक्षिकाएं आज बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उपस्थित रहें । साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने तथा इन विद्यालयों में रोजगार देने के लिए सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त ज्ञापन के माध्यम से किए।
