रविवार रात ब्यूटीफुल जैकलीन फर्नांडीज को अभिनेता सोनू सूद के बर्थडे बैश में देखा गया, इस दौरान जैकलीन का लुक-बुक काफी शानदार था। पपराजी के कैमरे में स्पॉट हुई जैकलीन फर्नांडीज इस दौरान फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती नजर आईं।
इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीज अपनी कार से उतरती हुई दिखाई दे रहीं हैं, जिनमें वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहीं हैं।
फोटोज में जैकलीन फर्नांडीज ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रहीं हैं।
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने इस लुक को एक ब्लैक बैग और हाई-हील्स के साथ एक्सेसराइज किया।
स्मोकी मेकअप के साथ अपने बालों को खुला छोड़ जैकलीन ने इस दौरान पपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।
जैसे ही जैकलीन फर्नांडीज बर्थडे पार्टी में पहुंची तो हर किसी की निगाहें बस जैकलीन फर्नांडीज पर आकर रुक गई।
आपको जैकलीन फर्नांडीज का ये बर्थडे पार्टी लुक कैसा लगा।
