महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है। लगातार दूसरे महीने खुदरा महंगाई में गिरावट आई है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 फीसदी पर आ गई।

Rudyiccyoc
इससे पहले अक्टूबर में यह 6.77 फीसदी थी। आपको बता दें कि खुदरा महंगाई लंबे समय से 7 फीसदी के पार चल रही थी। खुदरा महंगाई में गिरावट से रिजर्व बैंक पर ब्याज दर में बढ़ोतरी का दबाब कम होगा। इससे होम, कार लोन समेत दूसरे लोन की ईएमआई बढ़ने की रफ्तार धीमी। वहीं, आम आदमी पर घर खर्च का बोझ कम होगा।
