Rohit Sharma On Ishan Kishan Double Century: भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में तूफानी दोहरा शतक लगाया और सभी का दिल जीत लिया. उनकी बल्लेबाजी देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं. ईशान के डबल सेंचुरी लगाते ही कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी तारीफ की है. अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के शतक पर पहला रिएक्शन दिया है.
