कल दिनांक 8/8/23 को दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान किए, रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रवास के दौरान रास्ते में पिथौरा और सारंगढ़ के लिपिक साथियों के आंदोलन एवं लिपिकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया । प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में पिथौरा और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के साथियों का विचार जाना, लिपिकों में आंदोलन के प्रति साथियों मे अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। हम लडेंगे और जीतेंगे ,इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आज दिनांक 9/8/2023 को रायगढ़ जिले की बैठक निर्धारित समय प्रातः 11.00 बजे से 1/2 घंटे विलम से प्रारंभ हुई। बैठक में रायगढ़ जिले के विभिन्न तहसील के तहसील अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ रायगढ़ के लिपिक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

22 अगस्त को एक दिवसीय आंदोलन एवं 04 सितंबर 2023 अनिश्चितकालीन आंदोलन हेतु छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के आवाह्न पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाए जाने हेतु सुझाव आमंत्रित किया गया। जिसमें मुख्यरूप से जिले के प्रत्येक कार्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाकर आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आंदोलन को तन, मन और धन से सहयोग की अपील की गई साथ ही शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पूर्व जिला सयोजक श्री कलीमउल्लाह को शाल व श्री फल देकर लिपिको के द्वारा सम्मान किया गया ।
रायगढ़ की बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह प्रांताध्यक्ष, मनोज पांडेय वरिष्ठ उपप्रांताध्य, राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, दिनेश कन्नोजे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, राजेश मेहरा संरक्षक, गोविंद प्रधान जिलाध्यक्ष, राजा राजपुत कार्यकारी जिलाध्यक्ष, डीकाराम शेष जिलासचिव, एसके पंडा, सुरेश लक्ष्मी श्रीमती शायर बेगम सिदीकी एवं अधिक संख्या में लिपिक साथी उपस्थित रहे ।
