*सभी अवगत होंगे कि राज्य अतिथि शिक्षक विद्यामितान बस्तर, सरगुजा के बीहड़ नक्सल क्षेत्रों में विगत 8 सालों से शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन कार्य करा रहे है, साथी वर्तमान सरकार की जन घोषणा पत्र 2018 में विद्यामितान अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण/संविलियन के वायदे का उल्लेख है, लेकिन आज पौने 5 साल बीत जाने के बात अधूरा है, सिर्फ 2000 मानदेय वृद्धि करके जले में नमक छिड़कने का काम कर रहे है,साथ ही लगातार विभिन्न मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से लगातार आवेदन निवेदन है एवं नियमितीकरण/संविलियन की मांगों को लेकर लगातार हड़ताल व रैली करते रहे, इसी तारतम्य में पुनः जनघोषणा में नियमितीकरण के वायदे को पूरा कराने के लिये प्रथम चरण का 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है जिसमे 6 वे दिन अर्धनग्न होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किये, जो कि प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से नियमितीकरण/ संविलियन की मांग को 15 अगस्त को घोषणा करने के लिए यह सांकेतिक हड़ताल किया का रहा है।साथ ही मांग पूरा नही होने पर 16 अगस्त से उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दिए है।*
