छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के शिक्षक संवर्ग 146 विकास खंड में विगत 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है कल दिनांक 13 अगस्त 2023 से बूढ़ा तालाब धरना स्थल रायपुर में आक्रोश रैली धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के 180000 शिक्षक संवर्ग बूढ़ा तालाब धरना स्थल पहुंचेंगे। शासन द्वारा चुकी अभी तक अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए अनुमति नहीं दिया गया है और शिक्षक संवर्ग में 60% महिलाएं कार्यरत है और जो संगठन में शामिल आंदोलन में अधिक संख्या में आते हैं और महिला शिक्षक का कहना है कि तुता धरना स्थल में महिलाओं के लिए व्यवस्था ठीक नहीं है जिसके कारण से बूढ़ा तालाब धरना स्थल समस्त शिक्षक संवर्ग को आहुत किया गया है।
