छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के आगामी आंदोलन दिनांक 22 अगस्त 23 को जिले के सभी लिपिक साथी 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं मुख्यसचिव के नाम कलेक्टर के मध्यम से ज्ञापन सौप जाने हेतु जानकारी दी गई है । इस एक दिवसीय आंदोलन के पश्चात भी शासन द्वारा लिपिकों की मांगे नहीं मानने पर दिनांक 04 सितंबर 2023 से छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने हेतु एवं आंदोलन को सफल बनाएं जाने हेतु उपस्थित जिला पदाधिकारियों एवं तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
उपस्थित आरंग तहसील अध्यक्ष द्वारा सुझाव दिया गया की रायपुर जिले का धरना स्थल वर्तमान में नवा रायपुर तुता में निर्धारित है, ऐसे में रायपुर शहर के नजदीक तहसीलों के साथी धरना स्थल तूता में एकत्र होकर आंदोलन में सहभागी बन सकते है, इसी प्रकार अनेकों सुझाव आज की जिला स्तरीय बैठक में प्राप्त हुए है।
जिलाध्यक्ष राजेश सोनी के द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि अब यह लड़ाई लिपिकों की अस्मिता की लड़ाई है जिसे हमे पूरे जी जान से एक जुटता के साथ सभी को मिलकर लड़ना है और जीतना है, हन लड़ेंगे और जीतेंगे के जोश के साथ साथियों में उत्साह भरा, चूकी यह आंदोलन लिपिकों के सयुक्त रूप से सभी संगठनों का है इसलिए सभी प्रांताध्यक्ष ने मिलकर लिपिक हित में साथ संघर्ष करने का शंखनाद किया है जिसमे हम सभी को पूरे तन मन धन से, पूरी ताकत से लड़ना होगा। परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन हमे लड़ने से पीछे नहीं हटना है। जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले लिपिकों से जुड़े हुए कुल 7 संघ शामिल हो चुके है अन्य संगठन जो लिपिकों का प्रतिनिधित्व करते है उनसे भी लिपिकों के इस आंदोलन में शामिल होने हेतु चर्चा जारी है।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्त की गई।
आज रायपुर जिले की बैठक में मुख्य रूप से श्री आर बी साहू श्री वी पी तिवारी पूर्व महामंत्री, श्री वी एन दीवान, जाहिद अहमद, डी एस चंद्रवंशी, श्री ब्लासियूस मिंज, केशव डहरिया, वीरेंद्र वर्मा, बीरेंद्र साहू, नितिन, रवि डोए, घनश्याम, पीतांबर दास मानिकपुरी, सगीर अहमद, परिवेश ठाकरे, अतीश शर्मा,
आदि अनेक लिपिक साथी आज की बैठक में उपस्थित रहे ।
