यह कोई पहली बार नहीं हैं जब अश्विन ने बल्ले से कमाल किया हो। अश्विन अब तक अपने टेस्ट करियर में कई मौकों पर भारत के लिए बल्ले से योगदान दे चुके हैं। नवंबर 2011 में अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था

गौरतलब हो कि यह कोई पहली बार नहीं हैं, जब अश्विन ने बल्ले से कमाल किया हो। अश्विन अब तक अपने टेस्ट करियर में कई मौकों पर भारत के लिए बल्ले से योगदान दे चुके हैं। नवंबर 2011 में अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक अश्विन ने 87 टेस्ट मैच में पांच शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 और इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक लगाया है।
दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही एक समय भारतीय टीम के 293 रन पर सात विकेट गिर चुके थे। भारत तीन सौ रन के आसपास सिमटता दिख रहा था। ऐसे में अश्विन और कुलदीप ने खूंटा गाड़ दिया। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने 40 रनों की पारी खेली। टेस्ट करियर में कुलदीप यह बेस्ट स्कोर है।
अश्विन ने अब तक 87 टेस्ट मैचों में 24.15 की औसत से 442 विकेट चटकाए हैं। इनसे आगे अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।