छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले 10 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन का आज 16 अगस्त को धरना स्थल टूटा में हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन अपनी एक सूत्रीय मांग पूर्व सेवा गणना करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान देने पुरानी पेंशन 20 साल में पूर्ण पेंशन प्रदान करने को लेकर आक्रोश रैली निकाला जिसमें 2 किलोमीटर तुता धरना स्थल से हजारों की संख्या में शिक्षक संवर्ग रैली के रूप में आक्रोश दिखाते हुए निकले और पुल के पास पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया जिसके साथ झूमा झटकी की स्थिति भी बनी और अंततः वहीं पर शिक्षक संवर्ग हल्ला बोल भूपेश बघेल होस में आओ के नारे लगाते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की ऐलान करते हुए वापस मंच पर आ गए।
