आज दिनॉंक 18 अगस्त 2023 को अटल नगर नवा रायपुर के विभागाध्यक्ष कार्यालयों सहित इंद्रावती भवन के विभिन्न कार्यालयों व रायपुर शहर के स्थित विभिन्न कार्यालयों का लिपिक पदाधिकारियों द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले होने वाले 22 अगस्त 2023 के आंदोलन हेतु लिपिक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की गई।
छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री संजय सिंह के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं इंद्रावती भवन में विगत 2 दिनों से लगातार लिपिकों को 22 अगस्त के आंदोलन में शामिल होने हेतु निर्धारित सामूहिक अवकाश प्रपत्र भरकर अपने-अपने कार्यालयों में अविलंब जमा कराये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही प्रांताध्यक्ष के द्वारा अपने लिपिकों को स्वतःस्फूर्त इस लिपिक फेडरेशन के आंदोलन में बिना किसी भेदभाव के शामिल होने तथा यह आंदोलन केवल लिपिकों के लिये किया जा रहा है, और लिपिकों के द्वारा ही किया जायेगा, इसमें किसी प्रकार का कोई अन्य संघ या संगठन शामिल नही है यह केवल लिपिकों का आंदोलन है। पूर्व मंे हमें लोगों के द्वारा उपयोग किया जाता रहा है जिससे अब हम परेहोकर छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन का गठन कर, लिपिकों के लिये ही आंदोलन करने की प्रेरणा के साथ उन्हें इस आंदोलन में शामिल होने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। अटल नगर के विभिन्न कार्यालयों के जनसंपर्क अभियान में मुख्य रुप से सर्वश्री भोलाराम कीर, आर.एन.पटेल, राजकुमार सोंधिया, आशीष ठाकुर, देवाशीष दास, अजय देशमुख, रफीक, डीकेन्द्र खूंटे, योगेश निषाद, सुनील साहू, मनेश यादव, हीरालाल पोर्ते, मानूराम टंडन एवं युगल चंद्राकर मुख्यरुप से शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री रोहित तिवारी एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में रायपुर शहर के विभिन्न कार्यालयों लो.नि.वि.,जल संसाधन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा महाविद्यालय, डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, संस्कृति एवं पुरातत्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तहसील कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के लिपिकों को दिनांक 22 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुये जिन लिपिक साथियों के द्वारा आज दिनांक तक सामूहिक अवकाश फार्म अपने कार्यालयोें में जमा नही कराये गये है उन्हें अविलंब अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित फार्म जमा कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा अभी नही तो कभी नही के नारे के साथ लिपिकों का मनोबल बढाते हुये आगामी आंदोलन में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही कुछ कार्यालयों में लिपिकों की शंका का समाधान करते हुये उन्हें भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया, जिससे उन्होने सहर्ष स्वीकार करते हुये आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया। लिपिकों के वेतनमान सुधार एवं पदनाम परिर्वतन कराये जाने को लेकर विभिन्न कार्यालयोें के लिपिक साथियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। रायपुर के सघन जनसंपर्क अभियान में मुख्यरुप से सर्वश्री गौतम हाजरा, बी.के. शुक्ला, मनीष अहिरवार, परिवेश ठाकरे, अतिश शर्मा, डी.एस.चंद्रवंशी, संतोष लहरी, राजकुमार साहू, शंकर मानिकपुरी, विजय पांडे सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुये।
