पदाधिकारीयों एवं नवीन सहायक प्राध्यापक एवं राजपत्रित अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जाकर जन्मदिन की बधाई प्रेषित किए , संगठन ने पूर्व में 14580 पदों पर नियुक्ति एवं वर्तमान में चल रहे 12489 पद सृजित करने व नियुक्ति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए साल , श्रीफल व मोमेन्टो चित्र भेंट किए ।

संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ में नवनियुक्त सभी कर्मचारियों के वेतन में मासिक कटौती 30% ,20% ,10% के वेतन कटौती बन्द कर पूर्ण वेतन प्रदान करने , परिवीक्षा अवधि पहले की तरह 2 वर्ष करने , स्टाइपेंड समाप्त कर ,काटी गई राशि का, अरियस प्रदान करने संबंधी ज्ञापन दिया गया।

संघ द्वारा, वित्तविभाग तथा लोकशिक्षण संचालनालय में DA व hra को , मुलवेतन पर , बनाने राजपत्र में निर्देशित नियमो के अनुरूप स्पष्ट आदेश निकलवाने का भी , ज्ञापन दिया गया। ज्ञात हो कि स्पष्ट आदेश नही होने के कारण अलग अलग जिलों में अलग अलग वेतन बनाएं जा रहे है । जिसे सुधार कर सही वेतन बनाया जा सके , जिससे वेतन में एकरूपता आ सके ।

उपरोक्त मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंह देव से भी मुलाक़ात किया । संगठन ने उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि यह नियम कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए व आर्थिक वित्तीय संकट को देखते हुए लागू किया था चूकि अब कोरोना काल समाप्त हो चुका है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधर चुका है । अतः अब पूर्ण वेतन प्रदान किया जाना चाहिए जिस पर उपमुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करने के लिए सहमति जाहिर किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीयअध्यक्ष श्री दानेश्वर साहू , रायपुर जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार साहू , श्री नरसिंह निषाद , श्री महेश गुप्ता सर कांकेर श्री पारस साहू सर के साथ साथ नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर साहू , श्री देवधर भोई ,श्री कमलेश दीवान जी ने इस कार्य के लिए अपना
सहयोग प्रदान किया ।

