छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रायपुर/26 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधानसभा 2023 चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में रविंद्र चौबे, डॉ. शिव कुमार डहरिया, उमेश पटेल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेंद्र साहू, शैलेश पांडे, द्वारिकाधीश यादव, चुन्नीलाल साहू,, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेंद्र जग्गी, वाणी राव, इदरीश गांधी शेषराज हरबंश उपस्थित थे।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
